देश

भोपाल पुलिस का जन-संवाद: खटीक कॉलोनी में CP ने सुनीं समस्याएं

भोपाल पुलिस का जन-संवाद: खटीक कॉलोनी में CP ने सुनीं समस्याएं

भोपाल,यश भारत राजधानी की पुलिस अब जनता के द्वार पहुँचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर रही है। इसी कड़ी में भोपाल पुलिस कमिश्नर  संजय कुमार ने थाना ऐशबाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खटीक कॉलोनी में आमजन से सीधा संवाद किया। इस दौरान सीपी ने न केवल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि स्थानीय निवासियों को साइबर अपराधों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।

ट्रैफिक और साइबर सुरक्षा पर जोर

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नागरिकों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। साथ ही, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी उपस्थित लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ दिलाई।

स्थानीय निवासियों ने रखीं अपनी मांगें

संवाद के दौरान क्षेत्र के लोगों ने पुलिस कमिश्नर के सामने अपनी बुनियादी और सुरक्षा संबंधी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। जनता ने मांग की कि फुटओवर ब्रिज पर लाइट की व्यवस्था की जाए। बंद पड़े फ्लाईओवर को जल्द शुरू किया जाए। क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

ACP को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने मौके पर मौजूद ACP जहांगीराबाद को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button