जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसा: 11 साल का बच्चा तैरकर बचा, तीन परिजन लापता

जबलपुर, यश भारत। बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बीच एक 11 साल के बच्चे के जिंदा बचने की खबर सामने आई है, जिसने पूरे घटनाक्रम को भावुक कर दिया। भोपाल निवासी जफर अली जैदी अपने रिश्तेदारों के साथ घूमने के लिए जबलपुर आए थे। चार लोग क्रूज में सवार हुए थे, लेकिन हादसे के बाद परिवार बिछड़ गया।
बताया जा रहा है कि क्रूज पलटते ही सभी पानी में गिर गए। इस दौरान 11 साल का बच्चा हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह तैरकर किनारे तक पहुंच गया और अपनी जान बचा ली। वहीं उसके साथ आए तीन परिजन अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
बच्चे के सुरक्षित बचने की खबर जहां राहत देने वाली है, वहीं उसके परिजनों के लापता होने से चिंता और बढ़ गई है। रेस्क्यू टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं, लेकिन हादसे के बाद का मंजर बेहद दर्दनाक बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button