जागरूकता प्रचार रथ को न्यायालय से रवाना किया

जागरूकता प्रचार रथ को न्यायालय से रवाना किया
भोपाल यशभारत। लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा। वर्ष की इस अंतिम लोक अदालत को लेकर तैयारी की गई है। विश्व एड्स दिवस होने से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत एवं जागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय श्रीमान मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन म नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रचार वाहनों द्वारा नेशनल लोक अदालत की जिंगल्स एवं पलेक्स बैनर के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार भोपाल के विभिन्न शहरी व सुदूरवर्ती ग्रामों में किया जाएगा। उक्त अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय तथा जिला न्यायाधीश संजय कुमार शाही, जिला न्यायाधीश संतोष कौल अन्य न्यायाधीशगण साहित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अग्नीन्ध कुमार द्धिवेदी, सुनीत अग्रवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विधिक सहायता अधिकारी वीएम ङ्क्षसंह, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दीपक खरे, महासचिव मनोज श्रीवास्तव तथा संघ के अन्य पदाधिकारीगण एवं उपस्थित रहे।







