भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में NSG की मॉक ड्रिल से मचा हड़कंप , रानी कमलापति स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई बंसल वन बिल्डिंग को घेरकर कमांडोज ने संभाला मोर्चा, बाद में लोगों ने ली राहत की सांस

भोपाल में NSG की मॉक ड्रिल से मचा हड़कंप , रानी कमलापति स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

बंसल वन बिल्डिंग को घेरकर कमांडोज ने संभाला मोर्चा, बाद में लोगों ने ली राहत की सांस

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास स्थित बंसल वन बिल्डिंग को अचानक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड एनएसजी कमांडो और स्थानीय पुलिस ने घेर लिया। भारी संख्या में सुरक्षा बलों की मौजूदगी फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की तैनाती देखकर आसपास के लोग घबरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्रवाई इतनी तेज और गोपनीय तरीके से की गई कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। बिल्डिंग और उसके आसपास के क्षेत्र में कमांडोज को तैनात कर दिया गया था जिससे इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह पूरी कार्रवाई एक मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। इसका उद्देश्य किसी भी आतंकी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी और समन्वय क्षमता को परखना था। अभिषेक सिंह ने बताया कि भोपाल में दो स्थानों पर इस प्रकार की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। स्थानीय पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर आतंकियों के छिपे होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह अभ्यास किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की ड्रिल का मकसद कमांडोज की तत्परता, रणनीति और आपसी समन्वय को मजबूत करना होता है। अधिकारियों के अनुसार समय-समय पर ऐसे अभ्यास किए जाते हैं ताकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button