भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

प्रीम कोर्ट की सख्ती के साये में आदमपुर कचरा खंती: नगर निगम की लापरवाही पर आज होगी अहम सुनवाई

प्रीम कोर्ट की सख्ती के साये में आदमपुर कचरा खंती: नगर निगम की लापरवाही पर आज होगी अहम सुनवाई

भोपाल, यशभारत।  राजधानी के आदमपुर कचरा खंती पर पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के खुलेआम उल्लंघन का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है, जिस पर पूरे शहर और प्रशासनिक हलकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

पर्यावरणविद् डॉ. सुभाष सी. पांडे की ओर से दायर इस याचिका में भोपाल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। याचिका में मुख्य रूप से यह आरोप लगाया गया है कि कचरा प्रबंधन के नाम पर बरती जा रही लगातार लापरवाही के कारण न केवल आसपास का पर्यावरण तेजी से प्रदूषित हो रहा है, बल्कि वहां की बस्तियों में रहने वाले आम नागरिकों के जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

खंती में बार-बार लग रही आग और जहरीला धुआं बना नासूर
स्थानीय जानकारों और पर्यावरणविदों का मानना है कि आदमपुर कचरा खंती कुप्रबंधन का शिकार बन चुकी है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से ठीक पहले खंती में लगी भीषण आग और उससे उठे 20 फीट ऊंचे लपटों व जहरीले धुएं ने आसपास के इलाकों में जीना मुहाल कर दिया था। पिछले डेढ़ साल में इस तरह की दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो यह बताने के लिए काफी हैं कि यहां कचरा निष्तारण की व्यवस्थाओं पर जिम्मेदार अधिकारियों का कोई नियंत्रण नहीं है।

याचिकाकर्ता द्वारा अदालत से मांग की गई है कि पर्यावरण संरक्षण कानूनों और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की जनता को इस पर्यावरणीय संकट से राहत मिल सके। आज होने वाली इस सुनवाई के बाद नगर निगम प्रशासन की जवाबदेही तय होने और कोर्ट की ओर से कोई कड़ा निर्देश आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button