जबलपुर
अमरीश नेता प्रतिपक्ष, शगुफ्ता उप नेता प्रतिपक्ष तो अयोध्या तिवारी बने सचेतक .Madhya Pradesh Congress Committee appointed

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की नियुक्ति
1 जुलाई को नगर निगम में आयोजित है बजट सत्र
जबलपुर,यशभारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिक निगम जबलपुर में प्रतिपक्ष नेताओं की नियुक्ति गुरूवार दोपहर को आदेश जारी करते हुए कर दी है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस पार्षद दल नगर निगम जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अमरीश मिश्रा, उप नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जबलपुर के रूप में एडवोकेट शगुफ्ता उस्मानी और सचेतक कांग्रेस पार्षद दल नगर निगम जबलपुर के रूप में अयोध्या तिवारी को नियुक्त किया है। तीनों की इस नियुक्ति के बाद कांग्रेसियों द्वारा उन्हें बधाईयां प्रेषित कीं गईं हैं। विदित हो कि नगर निगम जबलपुर में 1 जुलाई को बजट सत्र भी आयोजित किया गया है।
०००००००००००