जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

तीन साल से फरार डेढ़ लाख का इनामी अपराधी अमित खंपरिया महाराष्ट्र से गिरफ्तार—पुलिस करने जा रही है प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा

जबलपुर। जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन वर्षों से फरार चल रहा डेढ़ लाख रुपए का इनामी और शातिर आरोपी अमित खंपरिया आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने उसे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज थे, जिसमें आर्थिक धोखाधड़ी, अवैध कारोबारी नेटवर्क और धमकी जैसे आरोप प्रमुख हैं।सूत्रों के अनुसार, अमित खंपरिया लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर दूसरे राज्यों में सक्रिय था। पुलिस लगातार उसके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए थी और तकनीकी निगरानी तथा खुफिया तंत्र की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने सफल दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अवैध कंपनी और नेटवर्क को वह कहाँ से ऑपरेट कर रहा था? किन लोगों की उसकी इस गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता थी? और उसने फरारी के दौरान किन साधनों का इस्तेमाल किया?इस संबंध में पुलिस कुछ देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी, जिसमेंअवैध कंपनी की शुरुआत कहाँ से हुई,

किन परिस्थितियों में आरोपी पकड़ा गया,

अमित के नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी जा सकती है।अमित खपरिया की गिरफ्तारी को पुलिस तंत्र के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी लंबे समय से कानून की पकड़ से बचता फिर रहा था और उसके सिर पर घोषित इनाम भी लगातार बढ़ाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button