जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
एलएनसीटी विवि में AI आधारित डेंटल व ओरल हेल्थ जागरूकता अभियान का शुभारंभ; आशीष शुक्ला सम्मानित

भोपाल: एलएनसीटी विश्वविद्यालय में आज एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक आधारित डेंटल एवं ओरल हेल्थ जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यशभारत समाचार पत्र समूह के संस्थापक आशीष शुक्ला को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
अभियान के उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, महर्षि समूह के अध्यक्ष गिरीश वर्मा और डेंटल सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अभियान का उद्देश्य नवीनतम एआई तकनीक का उपयोग करते हुए दांतों के स्वास्थ्य और मौखिक स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।






