भोपाल

पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दी -पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेजा

पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दी
-पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेजा, पुलिस को अंदेशा पत्नी की हत्या के बाद पति ने उठाया खुदकुशी का कदम
भोपाल, यशभारत।
मिसरोद इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, इस घटना के कुछ सयम बाद उसके पति ने सडक़ किनारे पेड़ से फंदा बांध कर फांसी लगा ली। पुलिस को अंदेशा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। आज पीएम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिये जाएगे।
थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि मूलत: रतलाम निवासी जीवन आदिवाल पुत्र सत्यनारायण (34) गैस चूल्हे की दुकान चलाता था। जबकि उसकी 29 वर्षीय पत्नी शोभा आदिवाल गृहणी थी। बेटी की मौत के बाद से जीवन आदिवाल मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने के लिए गणेश नगर में अपने भाई के घर पर दो दिन पहले ही आया था। कल दोपहर परिजनों ने देखा कि जीवन की पत्नी शोभा की लाश बाथरूम में पड़ी हुई है, और उसके गले पर चोट के निशान हैं। जबकि पति जीवन गायब है। इसके बाद परिजन शोभा को लेकर एम्स पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पता चला कि मृतका के पति जीवन आदिवाल की लाश बगली रोड किनारे पेड़ पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाई है। हालांकि पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे शोभा की मौत की वजह का पता चल सके। इसके बाद ही हत्या और हादसे के बीच की गुत्थी सुलझ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आज पीएम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश-
गुनगा इलाके में कल दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की लाश जंगल में पेड़ पर लटकी हुई मिली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम कलारा निवासी शंकर लाल पुत्र हजारी लाल (45) मजदूरी करता था। कल सुबह वह अपने काम पर जाने का कहकर घर से निकला था। बाद में उसकी लाश गांव से सटे जंगल में पेड़ पर लटकी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button