जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

केमिस्टों की हड़ताल के दौरान मरीजों को नहीं होगी परेशानी; खुले रहेंगे जन औषधि केंद्र और अस्पताल के मेडिकल स्टोर

जबलपुर यश भारत । ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया और मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को बुलाए गए एक दिवसीय देशव्यापी बंद के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। औषधि निरीक्षक देवेंद्र जैन ने बताया कि आम नागरिकों को जरूरत की दवाइयां आसानी से मिलती रहें, इसके लिए सभी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, अमृत फार्मेसी, सरकारी व निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के भीतर संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर्स को बंद से पूरी तरह मुक्त रखा गया है। ये सभी दवा केंद्र सामान्य दिनों की तरह ही खुले रहेंगे।

​आपात स्थिति के लिए प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

यदि किसी मरीज या परिजन को आपात स्थिति में दवाइयों की तत्काल आवश्यकता होती है, तो वे जबलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए विशेष मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं:

एसोसिएशन पदाधिकारी: अध्यक्ष आज़ाद जैन (94253 24561), उपाध्यक्ष डॉ. रमाकांत रावत (93012 21323), कोषाध्यक्ष संजय विश्नोई (99261 28626) और सह-सचिव नवीन कपूर (97705 19114)।

औषधि निरीक्षक: देवेंद्र कुमार जैन (88199 04545) और प्रवीण पटेल (95899 07750)।
​राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम: किसी भी अन्य बड़ी समस्या या सहायता के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के कंट्रोल रूम नंबर 0755-2665385 पर भी तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button