कटनीमध्य प्रदेश

भीषण जाम के बाद नगर प्रशासन सख्त, यातायात सुगम बनाने और सीवर कार्यों की समीक्षा तेज

नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने ली समीक्षा बैठक, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ने संभाला चांडक चौक का मोर्चा

भीषण जाम के बाद नगर प्रशासन सख्त, यातायात सुगम बनाने और सीवर कार्यों की समीक्षा तेज

नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने ली समीक्षा बैठक, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ने संभाला चांडक चौक का मोर्चा05 3 20260519 194643 scaled 20260519 194558 scaled 20260519 194625 scaled

कटनी, यशभारत। भीषण गर्मी के दौर में दिन के समय कड़ी धूप के चलते जहां शहर की सड़कें सुनसान नजर आती हैं, वहीं शाम होते ही प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ जाता है। इसी के चलते कल शाम चांडक चौक सहित शहर के कई हिस्सों में भीषण जाम की स्थिति बन गई थी।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था को सख्त करते हुए सुधारात्मक कदम शुरू कर दिए हैं।

नवागत यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह स्वयं चांडक चौक पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था संभालते दिखाई दिए। उनके साथ कोतवाली पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे दिनभर यातायात काफी हद तक सुचारु और नियंत्रित बना रहा।

इसी बीच नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने शहर में चल रहे सीवर लाइन कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने सीवर कार्यों में तेजी लाने, परिवर्तित मार्गों पर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने तथा मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button