जबलपुरमध्य प्रदेश

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का पुलिस मुख्यालय तबादला

एडिशनल एसपी के पद पर नई पदस्थापना का इंतजार

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर में पदस्थ एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का तबादला पुलिस मुख्यालय कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण के आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूर्यकांत शर्मा ने जबलपुर में एडिशनल एसपी के रूप में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभाले। उनके कार्यकाल के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में पुलिस कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब जबलपुर में एडिशनल एसपी के पद पर नई पदस्थापना का इंतजार है। विभागीय स्तर पर आगामी दिनों में इस संबंध में आदेश जारी होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button