भोपाल

त्योहारों पर भोपाल में कड़ा सुरक्षा घेरा, प्रतिमा स्थलों पर कैमरे अनिवार्य

त्योहारों पर भोपाल में कड़ा सुरक्षा घेरा, प्रतिमा स्थलों पर कैमरे अनिवार्य
भोपाल, यश भारत । जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख धार्मिक त्योहारों को देखते हुए भोपाल पुलिस ने शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कमिश्नर कार्यालय में शांति समिति और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर त्योहारों के दौरान शांति, सद्भाव और सुरक्षित आयोजन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति, हिंदू उत्सव समिति, धर्मगुरुओं और नगर निगम, लोक निर्माण विभाग तथा बिजली विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान त्योहारों के आयोजन स्थलों, जुलूस मार्गों, बिजली व्यवस्था, प्रतिमा स्थलों और विसर्जन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रतिमा स्थापना वाले स्थानों पर कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव हो। जुलूस और चल समारोह के मार्गों पर भी पुलिस की मौजूदगी तथा निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। जुलूस और धार्मिक आयोजनों के कारण प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पहले से आवश्यक इंतजाम करने पर जोर दिया गया। बिजली से जुड़े संभावित खतरों को देखते हुए संबंधित विभाग को भी व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button