भोपाल

231 प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने की पहल

231 प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने की पहल
भोपाल, यश भारत । विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से 6 सितंबर को राम का आधार—रामायण प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया जाएगा। समारोह श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा। आयोजन श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश 1966 और परशुराम कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
समारोह में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के 231 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें भोपाल सहित करीब 14 जिलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र के साथ रुद्राक्ष माला, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, संध्या पद्धति, संकटमोचन गणेश स्तोत्र और सबके राम, सबके श्याम, सबके परशुराम—जय छींद का चित्र प्रदान किया जाएगा।
प्रदेश महासचिव डॉ. अनिल भार्गव ने कहा कि आधुनिक शिक्षा और तकनीक के साथ विद्यार्थियों का अपनी संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जुड़ाव भी जरूरी है। रामायण में माता-पिता के सम्मान, गुरु के प्रति श्रद्धा, भाईचारे, त्याग, सेवा, सत्य, संयम और कर्तव्य जैसे जीवन मूल्यों की सीख मिलती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को ज्ञान देती है, जबकि संस्कार उस ज्ञान का सही उपयोग करना सिखाते हैं। संस्कारवान और चरित्रवान विद्यार्थी ही आगे चलकर परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को सनातन साहित्य और आध्यात्मिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button