भोपाल
जन्माष्टमी पर बच्चों के स्वास्थ्य की होगी पड़ताल, आंगनबाड़ी स्कूलों में लगेंगे शिविर

जन्माष्टमी पर बच्चों के स्वास्थ्य की होगी पड़ताल, आंगनबाड़ी स्कूलों में लगेंगे शिविर
- 4 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान, जांच के साथ बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार
भोपाल, यश भारत। जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। 29 अगस्त से 4 सितंबर तक आंगनबाड़ियों और प्राथमिक शालाओं में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की रही। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से अभियान संचालित करेंगे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर भी आयोजित किया जा रहे हैं। अभियान के तहत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उनके पोषण स्तर का भी आकलन किया जाएगा। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ कुपोषण की स्थिति को कम करना है।







