युवक ने रानी कमलापति ब्रिज से तालाब में लगाई छलांग, गोताखोर ने बचाई जान

युवक ने रानी कमलापति ब्रिज से तालाब में लगाई छलांग, गोताखोर ने बचाई जान
भोपाल, यशभारत।
राजधानी के रानी कमलापति ब्रिज से एक युवक ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक को ब्रिज से छलांग लगाते देख पास से गुजर रहे गोताखोर आसिफ शेख भी छलांग कर उसकी जान बचा ली। दोनो को पानी में छलांग लगाते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जब लोगों ने आसिफ को युवक की जान बचा कर बाहर लाते देखा तो उसकी बहादूरी की तारिफ कर घायल युवक को अस्पताल पहुचा। युवक ने ब्रिज से छलांग क्यों लगाई फिलहाल इस बात का पता नही चल पाया है।
जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इसी दौरान तालाब के पास से गुजर रहे गोताखोर आसिफ शेख ने बिना समय गंवाए पानी में कूदकर युवक की जान बचा ली। तेज सर्दी और ठंडे पानी के बावजूद आसिफ ने बहादुरी दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास मौजूद लोगों ने भी सहायता की और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।







