जबलपुरमध्य प्रदेश

सड़क हादसे में युवक की मौत

पत्नी को लेने जा रहा था

जबलपुर यश भारत।खमरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में वीरेंद्र सिंह गौंड की मौत हो गई। वीरेंद्र ककरतला गांव के रहने वाले था और अपनी पत्नी को लेने ससुराल बरखेड़ा कुंडम जा रहा था तभी यह हादसा हो गया।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना आमाखोह के समीप खत्री ढाबा के पास हुई। वीरेंद्र जैसे ही अपनी मोटरसाइकिल से आमाखोहपहुंचा तभी अमझर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 20 एच ए के चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई और घटना की जानकारी मौके पर मौजूद

राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी  जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से वीरेंद्र को रांझी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो ने बताया कि पुलिस ने वीरेंद्र के परिजनों को सूचना दी, जो अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कार्यवाही के उपरांत कर को जप्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार कार पिपरिया स्कूल के स्टाफ से संबंधित थी और उसे एक शिक्षक चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button