भोपालमध्य प्रदेश

अरेरा कॉलोनी से कार चुराने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

Table of Contents

अरेरा कॉलोनी से कार चुराने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

शाहपुरा लेक पर ग्राहक का कर रहा था इंतजार

​भोपाल, यशभारत। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए एक अंतरराज्यीय स्तर के शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शहर के कई थानों में दर्ज बलात्कार, छेड़छाड़ और मारपीट जैसे एक दर्जन से अधिक संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सफेद रंग की न्यू मारुति कार बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

​बुजुर्ग की कार चोरी कर हुआ था फरार
​जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर को ई-2 अरेरा कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग ललित श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 दिसंबर की रात उनकी कार घर के बाहर से चोरी हो गई है। हबीबगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी।

​घेराबंदी देख भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा
​रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की चोरी की कार बेचने के लिए शाहपुरा लेक के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने कार स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम और मोबाइल वैन की मदद से उसे घेरा डालकर पकड़ लिया गया।

​आदतन अपराधी है आदित्य तंवर
​पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान आदित्य तंवर के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पर भोपाल के विभिन्न थानों में एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह शातिर किस्म का अपराधी है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

​इनका कहना है:
​आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली गई है। उससे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, जिससे शहर की अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
थाना प्रभारी, हबीबगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button