भोपालमध्यप्रदेश
हेलमेट-सीटबेल्ट को लेकर 10 दिन चलेगा विशेष अभियान

हेलमेट-सीटबेल्ट को लेकर 10 दिन चलेगा विशेष अभियान
भोपाल, यश भारत । सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हेलमेट और सीटबेल्ट को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। प्रमुख चौराहों, राजमार्गों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सघन जांच होगी। पीछे बैठने वाली दोपहिया सवारी को भी हेलमेट के लिए जागरूक किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई होगी। आईटीएमएस, सीसीटीवी और स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली के जरिए ई-चालान भी किए जाएंगे। बार-बार उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा जा सकता है। स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे।







