जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

हाईकोर्ट के पास ई-रिक्शा और बाइक में जोरदार टक्कर अस्पताल भेजने को लेकर परिजनों में विवाद

हाईकोर्ट के पास ई-रिक्शा और बाइक में जोरदार टक्कर अस्पताल भेजने को लेकर परिजनों में विवाद, देखें वीडियो

जबलपुर, यश भारत। शहर के हाईकोर्ट के पास अंबेडकर चौक पर मंगलवार को एक इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-रिक्शा) और दोपहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद दोनों घायलों के परिजन अपने-अपने मरीज को पहले अस्पताल भेजने की बात को लेकर आपस में भिड़ गए। कुछ देर तक मौके पर विवाद की स्थिति बनी रही, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बाद में स्थानीय लोगों और मौजूद लोगों के सहयोग से स्थिति सामान्य कराई गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को एंबुलेंस से अस्पताल रवाना किया गया, जबकि ई-रिक्शा चालक को दूसरे ई-रिक्शा की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button