इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

IPS अधिकारियों के प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी किये आदेश, देखें सूची

मध्य प्रदेश शासन ने साल 2023 जाते जाते प्रदेश कैडर के कई आइपीएस अधिकारियों के पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं, इन अलग अलग बैच के आइपीएस अधिकारियों को अलग अलग वेतन मेट्रिक्स के हिसाब से वेतनमान में समाहित करते हुए उन्हें उनकी वर्तमान पदस्थापना पर ही पदोन्नत कर दिया है।

दो IPS अधिकारियों को IG से ADGP बनाया 

मप्र शासन के गृह विभाग द्वारा आज भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियो के पदोन्नति आदेश जारी किये गए हैं, इन आदेशों में दो अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक (IG ) से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया है, ये हैं आईजी ग्रामीण जोन इंदौर राकेश गुप्ता और आईजी प्रशासन पीएच क्यू भोपाल श्रीमती दीपिका सूरी दोनों अधिकारी 1999 बैच के हैं।

गृह विभाग ने 2009 और 2010 बैच के IPS अधिकारियों को एसपी, सेनानी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त से पदोन्नत करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया है, इन अधिकारियों को मेट्रिक्स-13 क (रुपये 131100-216600) के तहत पदोन्नति दी गई है , शासन ने 18 अधिकारियों को DIG बनाया है।

शासन ने इन IPS अधिकारियों को भी किया प्रमोट 

इसके अलावा शासन ने   2011 बैच के आठ IPS अधिकारियों को वेतम मेट्रिक्स -13 (रुपये 123100 -215900) के तहत भारतीय पुलिस सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान से पदोन्नत किया है इनकी वेतनमान स्वीकृति 1 जनवरी 2024 से प्रभावशील होगी। वहीं शासन ने 2015 बैच के चार IPS अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा का कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड वेतन मेट्रिक्स-12 (रुपये 78800-209200) स्वीकृत किया है , इनके स्वीकृति 1 जनवरी 2024 से प्रभावशील होगी।

MP News : राज्य शासन ने किये IPS अधिकारियों के प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी किये आदेश, देखें सूची

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel