Delhiजबलपुरमध्य प्रदेश
चार मंजिला मकान से कूदकर नाबालिग छात्रा ने दी जान, बरारीपुरा में मचा हड़कंप
जबलपुर , यश भारत

जबलपुर , यश भारत। शहर के बरारीपुरा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा ने पड़ोसी के चार मंजिला मकान से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस दुखद कदम के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।







