देश

आरक्षक बैंड के 679 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

आरक्षक बैंड के 679 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक बैंड के 679 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल  निर्धारित की गई थी, लेकिन अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। अब पात्र अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button