जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शौर्य और संस्कृति की धरा पर ‘भारत गोल्फ महोत्सव’ का भव्य आयोजन, देशभर की हस्ती होगी शामिल।

A grand event of 'Bharat Golf Festival' will be organised on the land of bravery and culture, celebrities from all over the country will participate.

शौर्य और संस्कृति की धरा पर ‘भारत गोल्फ महोत्सव’ का भव्य आयोजन, देशभर की हस्ती होगी शामिल।

 

जबलपुर। गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ‘भारत गोल्फ महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुआ था और इस गौरवपूर्ण यात्रा का समापन 12 जनवरी को राष्ट्र के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर होगा। इस महोत्सव का उद्देश्य न केवल गोल्फ खेल को बढ़ावा देने के साथ, राष्ट्रीय और सामाजिक हितों के लिए काम करना है।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य और महत्व: खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण।

 

गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी आर्यवीर आर्या ने इस महोत्सव के बहुआयामी उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “यह महोत्सव महज़ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि जुनून को सेलिब्रेट करने का मौका है, और गोल्फ जैसे शानदार खेल को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का एक प्रयास है।”

इस आयोजन का मुख्य केंद्र-बिंदु सामाजिक चेतना है, जिसके तहत निम्नलिखित प्रमुख लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया है:

 

* पर्यावरण जागरूकता: ‘ग्रीन’ खेल के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना।

* ‘मेक इन इंडिया’ का प्रमोशन: स्वदेशी और भारतीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना।

* शिक्षा का महत्व: शिक्षा के प्रसार और गुणवत्ता को बढ़ावा देना।

* नशा-मुक्त युवा: युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर खेल के मैदान से जोड़ना।

* मोटापा निवारण (OBCITY): श्री आर्यवीर ने बताया कि, “लोगों में बढ़ता मोटापा (Obesity) आज के समय की बहुत बड़ी समस्या है, लिहाजा इस समस्या के प्रति भी लोगों को जागरूक करना इस आयोजन का एक अहम लक्ष्य है।”

 

 

 

वीरभूमि पर शौर्य और खेल का संगम

 

यह महोत्सव 8 और 9 नवंबर को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन आर्मी क्षेत्र (एप्टा) में किया जाएगा, जो इसे और भी विशेष बनाता है।

इस आयोजन के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि, युवा स्क्रीन से निकलकर खेल के मैदान में आएं और शारीरिक गतिविधियों को अपनाएं। आर्या ने बताया कि, “यह कार्यक्रम इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह देश के वीर जवानों के बीच हो रहा है। इस दौरान वीर नारियों का सम्मान कर इस कार्यक्रम को और भी ज्यादा गौरवमय बनाया जाएगा।”

 

जुनून को सेलिब्रेट करने का आह्वान।

 

गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देश भर के खेल प्रेमियों, युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे इस महोत्सव से जुड़ें। यह आयोजन सिद्ध करता है कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम भी है।

आइए, भारत गोल्फ महोत्सव के इस सफर में शामिल हों और गोल्फ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के इस प्रयास का हिस्सा बनें!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button