भोपालमध्य प्रदेश

बेखौफ साधु ने बीच सड़क सरकारी वकील पर त्रिशूल से जानलेवा हमला

बेखौफ साधु ने बीच सड़क सरकारी वकील पर त्रिशूल से जानलेवा हमला

भोपाल, यशभारत। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में मिसरोद स्थित बापू की कुटिया के पास लाल सिग्नल पर कार रुकने का इंतजार कर रहे जिला न्यायालय के अपर लोक अभियोजक नारायण सिंह ठाकुर पर एक साधु ने त्रिशूल से हमला कर दिया। हमले में वकील की हथेली आर-पार हो गई, जबकि उनकी कार के कांच चकनाचूर हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गाली-गलौज के बाद कांच तोड़े, फिर किया वार
फरियादी नारायण सिंह ठाकुर के मुताबिक, वे अपने परिवार (पत्नी और बेटे) के साथ कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बापू की कुटिया के पास सिग्नल पर रुकी, वहां मौजूद एक साधु अचानक गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने पास रखे भारी-भरकम त्रिशूल से कार के फ्रंट विंडशील्ड पर जोरदार वार किया। इसके बाद उसने ड्राइवर साइड आकर खिड़की का कांच भी तोड़ दिया।

बचाव में हाथ आगे किया तो हथेली में घोंपा त्रिशूल
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने वकील पर सीधा वार करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए जब वकील ने अपना दाहिना हाथ आगे किया, तो आरोपी ने पूरी ताकत से त्रिशूल उनकी हथेली में घोंप दिया। हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए और खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों और वकील के परिजनों ने बीच-बचाव किया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
वारदात के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन सूचना मिलते ही बागसेवनिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद चौधरी बताया है।

थाना प्रभारी के अनुसार: आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और तोड़फोड़ की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक तौर पर यह सड़क पर अचानक हुई हिंसा का मामला लग रहा है, हालांकि आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य और हमले के पीछे के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button