मध्य प्रदेश

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, दादर में मामला दर्ज

मुंबई, यश भारत

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, दादर में मामला दर्ज

मुंबई, यश भारत मुंबई के दादर इलाके में भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 16 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिवाजी पार्क पुलिस ने ब्रिजमोहन शंकरलाल मराठे नामक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय शिकायतकर्ता प्रभादेवी इलाके में रहते हैं और एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। नवंबर 2025 में उनकी पहचान ब्रिजमोहन मराठे से हुई थी। आरोपी ने खुद को रेलवे सेवा के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़ा हुआ बताते हुए रेलवे में जल्द ही विभिन्न पदों पर भर्ती निकलने का दावा किया और शिकायतकर्ता को नौकरी दिलाने का लालच दिया।

आरोपी ने नौकरी दिलाने के बदले नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच किस्तों में ऑनलाइन और नकद रूप में कुल 16 लाख रुपये ले लिए। हालांकि, इसके बावजूद शिकायतकर्ता को कोई नौकरी नहीं मिली। जब उन्होंने नौकरी के बारे में पूछताछ की तो आरोपी बहाने बनाकर टालता रहा।

बाद में जब शिकायतकर्ता ने नौकरी की उम्मीद छोड़कर अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने रकम लौटाने से भी इनकार कर दिया। ठगी का एहसास होने पर शिकायतकर्ता ने शिवाजी पार्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने ब्रिजमोहन मराठे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे वांछित आरोपी घोषित किया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button