जबलपुरमध्य प्रदेश

हनुमानताल के पास रखी सेंटिंग के नीचे मिला 6-7 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जबलपुर  यश भारत। हनुमानताल क्षेत्र के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मजार के बाजू में रखी सेंटिंग के नीचे लोगों ने एक विशाल अजगर को देखा। अजगर को देखते ही स्थानीय लोग हक्के-बक्के रह गए, और मौके पर उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद एक युवक ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद, वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि अजगर की लंबाई करीबन 6 से 7 फीट थी और वह सेंटिंग के नीचे छिपकर बैठा हुआ था। अजगर के पकड़े जाने के बाद, स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई है, जहाँ से उसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button