कटनीजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

खैरमाई के पंडा ने तोड़ डाली मंदिर की मूर्तियां , मंदिर समिति के सदस्यों में आक्रोश ,पंडा पुलिस की अभिरक्षा में

 

जबलपुर यश भारत।

गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेर माई मंदिर में उस समय हड़कंप कि स्थिति निर्मित हो गई जब मंदिर के ही पंडा ने वहां पर स्थापित प्राचीन मूर्तियों को खंडित हो गई इस घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया जिसे बाद में पुलिस ने दबोच लिया।

क्या है मामला– इस घटना के संबंध में गोसलपुर थाना प्रभारी अनिल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोसलपुर में प्राचीन खैरमाई का मंदिर है जहां पर 25 वर्षीय धनीराम भूमिया पूजा पाठ करता है उसने वहां पर स्थापित हनुमान जी एवं दुर्गा जी की मूर्तियों को खंडित कर मंदिर में लगा कांच भी तो डाला इस घटना की जानकारी समिति के सदस्यों को लगता ही वह मौके पर पहुंचे और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी से पुलिस को अवगत कराया पुलिस ने धनीराम भूमिया को अभिरक्षा में लेते हुए जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरे पास भूत आ गया था जिसने यह सब करवाया है बहरहाल पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।

पहले पिता करता था पूजा-घटना के संबंध में पुलिस ने आगे बताया कि धनीराम भूमिया जो खेरमाई मंदिर का पंडा है पूर्व इसके पिताजी यहां पर पूजा पाठ करते थे बाद में इस मंदिर की जवाबदारी धनीराम भूमिया को समिति के सदस्यों द्वारा सोपी गई थी।

Related Articles

Back to top button