देश

एसएएफ के जवान का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, आत्महत्या का अंदेशा 

IMG 20230810 122159

जबलपुर,यश भारत।एसएएफ के जवान का गुरुवार को सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया में मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से भी बात करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।सुबह 9:00 बजे सतपुला पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर एसएएफ के जवान अनुराग ओझा का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आग की तरह यह खबर पूरे पुलिस महकमें में चलने लगी। इसके उपरांत मौके पर सभी अधिकारी पहुंच गए ।अधिकारियों ने जिस प्रकार से इस घटना का आकलन किया ,उनका कहना था कि कहीं ना कहीं मामला प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का दिखाई दे रहा है अनुराग ओझा 27 वर्षीय जवान है जो कि आईजी महिला प्रकोष्ठ में पदस्थ है। जवान द्वारा आत्महत्या क्यों की गई है फिलहाल इस एंगल पर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button