इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान : पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीकली ऑफ ; पेट्रोल, पोषण, चेकअप के लिए बढ़ाया भत्ता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ देने का ऐलान किया है। इसके लिए डीजीपी को आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात सीएम हाउस में आयोजित पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं।

कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी सुधीर सक्सेना, एसीएस होम डॉ. राजेश राजौरा और सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और उनके परिवार के लोग मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने पुलिस परिवारों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

बड़ी घोषणाएं

  • थानों में पदस्थ आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर तक के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी, जिनके पास शासकीय वाहन नहीं है, उन्हें 15 लीटर पेट्रोल भत्ता हर महीने दिया जाएगा।
  • पौष्टिक आहार भत्ता के रूप में एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा।
  • आरक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक तक वर्दी के लिए मिलने वाला भत्ता 5000 किया जाएगा।
  • राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पांचवां वेतनमान दिया जाएगा।
  • भोजन भत्ता 100 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा।
  • 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप किया जाएगा।
  • सभी पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाएगा।
  • पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नए आवास बनाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button