जबलपुरमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा के रिजल्ट पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

मध्यप्रदेश में प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा के रिजल्ट पर हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए पूछा है कि क्या प्रदेश सरकार पर कोई नियम लागू नहीं होता है? मामले की सुनवाई बुधवार को हुई। प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्री नर्सिंग चयन परीक्षा ली गई थी।

पटवारी भर्ती परीक्षा पर कांग्रेस हमलावर, CBI जांच की मांग

पटवारी भर्ती परीक्षा पर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पार्टी के सीनियर लीडर अरुण यादव ने कहा, एनआरआई कॉलेज में परीक्षा हुई। टॉप 10 में से 7 इसी कॉलेज से हैं। ये कॉलेज भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाहा का है। हम सिर्फ ये जानना चाहते हैं कि जो लोग इसमें लिप्त हैं, उन पर सरकार क्या कार्रवाई करेगी। कृषि विस्तार की भर्ती परीक्षा में भी ऐसा ही हुआ। इस परीक्षा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र के लोग चयनित हुए। हमारी CBI और न्यायिक जांच की मांग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button