मध्य प्रदेशराज्य

रेलवे अंडर व्रिज निर्माण से नगर वासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, हुआ संयुक्त सर्वे

शहडोल/उमरिया। नगर पालिका परिषद पाली वर्तमान में रेलवे लाइन के कारण लगभग दो भागों में बटा हुआ है, जिस कारण से नागरिकों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पडता है। यद्यपि, पश्चिमी छोर में बने एक अंडर ब्रिज के सहारे नागरिकों को आवागमन जारी है। चूंकि, नगर के दक्षिणी दिशा से राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के गुजरने के कारण एक अंडर ब्रिज पर्याप्त नहीं है, साथ ही नगर के साथ अन्य ग्रामीण जनों को चक्कर लगाकर इस अंडर ब्रिज के सहारे तहसील कार्यालय, अनुविभागीय कार्यालय राजस्व, जनपद पंचायत, न्यायालीन काम, धाना, सिंचाई विभाग, नगर पालिका कार्यालय, विद्यालय, बैंक, पोस्ट आफिस और बाजार के लिये दक्षिणी छोर से उत्तर की ओर भारी संख्या में लोगों को आना-जाना करना पड़ता है।

 

इस समस्या से जुझ रहे नागरिकों ने समय-समय पर अंडर ब्रिज निर्माण की मांग करते रहे हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रेल प्रशासन ने अमल में लेते हुए स्थल निरीक्षण कर अंडर ब्रिज बनाने, उच्च प्रबंधन को प्रस्ताव भेजा। जिसके बाद अब अंडर ब्रिज निर्माण स्थल निरीक्षण किया गया है। इस दौरान रेल विभाग, नगर पालिका परिषद पाली और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का अवलोकन किया है। इस अंडर ब्रिज की मांग पिछले पंच वर्षीय से चलती आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button