तांडव मचाने आ रहा है बीपरजॉय तूफान,आज से मध्यप्रदेश पर भी दिखेगा चक्रवात का असर,इन जिलों पर होगा खास असर

मध्य प्रदेश में आज से चक्रवात का असर दिखना शुरू हो जाएगा और बैतूल नर्मदा पुरम होशंगाबाद सहित कई जिलों में आज से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी वहीं दूसरी तरफ आज रात से बारिश भी शुरू हो सकती है.
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तूफान का सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर सहित कई जिलों में देखने को मिलेगा और तूफान की वजह से मौसम में भी ठंडक मिलेगी. आपको बता दें कि तूफान का लगातार प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसके वजह से भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है.
आग बता दे सबसे ज्यादा असर गुजरात महाराष्ट्र और पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिलेगा क्योंकि समुद्र के किनारे होने की वजह से गुजरात में सबसे ज्यादा असर है इसलिए यहां पर एनडीआरएफ एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है.
दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसके लिए हाई लेवल मीटिंग बैठाई है और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस पर चर्चा किया है. समुद्र के किनारे स्थित सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है ताकि उनको चक्रवात की वजह से ज्यादा परेशानी ना हो.
आपको बता दें तूफान की वजह से कई राज्यों में आज भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया है.अगले दो दिनों तक इस तूफान का असर देखने को मिलेगा.







