जबलपुरमध्य प्रदेश

गोहलपुर में जीसीएफ कर्मी के घर लाखों के जेवरात चोरी : नौकरानी पर शक, विवाह समारोह में गया था परिवार

 

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर थाना अंतर्गत जीसीएफ कर्मचारी को परिवार सहित शादी समारोह में नरसिंगपुर जाना उस वक्त भारी पड़ गया जब वह लौटकर आया तो देखा कि उसके घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात चोरों ने पार कर फुर्र हो गए है। परिजनों ने घर की नौकरानी पर आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि अमित कुमार नामदेव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह शादी समारोह में तीन दिन के लिए नरसिंहपुर गए हुए थे। लौटकर आए तो देखा कि बैग में रखे हुए सोने का हार सहित जेवरात गायब थे। जिससे वह आवक रह गए और आसपास खोजबीन की। लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। पीडि़त ने बताया कि उन्हेें घर की नौकरानी पर शक है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर, आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज चेक कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button