जबलपुरमध्य प्रदेश

नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में हंगामे के साथ चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर

e45b5dfe cf7a 4ec8 9ebc 18ef5b188bb9

 

जबलपुर। गुरूवार को नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें एमआईसी के समक्ष करीब 25 प्रस्ताव रखे गए । जिसमें डोर टू डोर खत्म करने, ग्वारीघाट का नाम गौरी घाट करने, जबलपुर में शहर में देश का सबसे बड़ा राष्ट्र ध्वज लगाने, पंडित विश्वनाथ दुबे की प्रतिमा नगर निगम प्रांगण में स्थापित करने की बात पर चर्चा हुई।
इस दौरान जहां एक ओर नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचारी चरम पर है। महापौर का निगम के अधिकारियों पर कोई दवाब नहीं है। महापौर द्वारा शहर की जनता को सपने दिखाए गए थे वो आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि शहर की करोड़ों रूपयों की लागत से जगह-जगह बन रहीं सड़कों को भी प्रदेश सरकार से प्राप्त राशि के आधार पर बनाया जा रहा है। कांग्रेस इसका श्रेय लेने में सबसे आगे क्यों आ रही है। यह सवाल भी नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में पूछे।
तो वहीं दूसरी तरफ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने विपक्ष के द्वारा पूछे जा रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शहर की सड़कों से लेकर हर संभव विकास का कार्य लगातार हो रहा है। जिसे अनदेखी करने है वो करे। बैठक में माहौल गरमाया रहा । दोनों पक्ष की ओर से सवाल और जवाब होते रहे। कांग्रेस की ओर से सदन में मोर्चा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, एमआईसी सदस्य अमरीश मिश्रा ने संभाला तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा का मोर्चा कमलेश अग्रवाल ने संभाला। नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में हंगामे के बाद ड्रामा भी नजर आया। जानकारी के अनुसार नगर निगम सदन में 79 में से 44 पार्षद भाजपा के है। जबकि कांग्रेस खेमे में उसके अपने 30 पार्षद भी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button