जबलपुरमध्य प्रदेश
नारी शक्ति प्रभारियों का एस पी ने किया सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन

जबलपुर। महिलाओं के सम्मान के लिए एस पी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा शहर के उन सभी क्षेत्रों की महिला टी आई को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया जिन पुलिस थानों की महिला थाना प्रभारी रहीं। एस पी ने इस मौके पर ग्वारीघाट टी आई भुमेश्वरी चौहान , शोभना मिश्रा, रीना पांडेय सहित अन्य महिला प्रभारियों का सम्मान किया।। एस पी ने इस दौरान नारी शक्ति प्रभारियों से स्पष्ट कहा कि वे बिल्कुल निर्भीक होकर कार्यवाही करें।। शहर के कई पुलिस थानों ने पदस्थ महिला पुलिस कर्मचारियों का भी मनोबल बढ़ाते हुए एस पी सिद्धार्थ बहुगुणा ने उन सभी को
सम्मानित किया।।







