बरगी में दीवाल गिरने से दो मजूदरों की दर्दनाक मौत : ग्रामीणों ने निकाले मलबे में दबे शव, एक गंभीर रुप से घायल

https://youtu.be/FB98dinDpfMhttps://youtu.be/FB98dinDpfM
जबलपुर यश भारत। बरगी थाना अंतर्गत धादरा ग्राम में आज बुधवार को सुबह उस समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब क्रेशर मशीन लगाए जाने का निर्माण कार्य चल रहा था दीवार गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । घटना की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत ग्रामीणों की सहायता से शवों को जैसे-तैसे मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार धादरा ग्राम में जबलपुर निवासी दुर्गेश शर्मा द्वारा क्रेशर मशीन लगाए जाने को लेकर निर्माण कार्य चल रहा था जिसमें डंपर के माध्यम से मुरुम डाली जा रही थी जहां पर माने गांव निवासी 40 वर्षीय नारायण कोल एवं 30 वर्षीय दशरथ वरकडे के ऊपर निर्माण कार्य की दीवाल भरभरा कर गिर गई। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वहीं 30 वर्षीय गिरधारी उर्फ सुमेर को गंभीर रूप से चोट आने के कारण उपचार के
लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया।
ग्रामीणों ने की मदद आज सुबह हुई इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को लगी तो कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की काफ ी भीड़ जमा हो गई और दीवाल के नीचे दवे मृतकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।







