
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक एनिमल लवर विकेंद्र ने एक शख्स पर चूहे के मर्डर का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि मनोज नाम के शख्स ने चूहे को पत्थर से बांधकर उसे पानी में डुबोया जिससे उसकी मौत हो गई। इसी आधार पर पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया था। विकेंद्र ने चूहे की डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली IVRI भेजा था।
इस पोस्टमॉटर्म की रिपोर्ट अब सामने आई है, जिसमें मर्डर की बात गलत साबित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चूहे की मौत पानी में डूबने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है। यही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चूहे के फेफड़े और लिवर पहले से खराब थे।







