इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इमरती देवी ने पूछा-मुझे चुनाव कैसे हराया : पंडोखर सरकार बोले-आपकी ही पार्टी के नेता ने हराया

सिंधिया समर्थक और पूर्व मंत्री इमरती देवी की विधानसभा उपचुनाव में हार का दर्द एक बार फिर छलका है। इस बार ग्वालियर के हरिशंकरपुरम में भागवत कथा के दौरान पंडोखर सरकार से उन्होंने पूछा कि वो चुनाव कैसे हार गई। उनको चुनाव किसने हरवाया। इस पर पंडोखर सरकार बोले- आपकी वर्तमान पार्टी के किसी व्यक्ति ने आपको चुनाव हरवाया है।

अब यह व्यक्ति कोई भी हो सकता है। नाम उनको पता है, लेकिन वह उसका नाम ओपन में नहीं बताएंगे। उस व्यक्ति का नाम जब डबरा में पंडोखर सरकार आएंगे, तब बताया जाएगा। पंडोखर सरकार के खुलासे के बाद एक बार फिर इमरती की हार चर्चा में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button