सिविल लाइन मिलेनियम हत्याकांडः पुलिस आरोपियों के नजदीक, आरोपी का पिता अस्पताल में भर्ती

जबलपुर, यशभारत। सिविल लाइन मिलेनियम काॅलोनी में रेलवे अफसर और बेटे के हत्या मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। पुणे में हत्या के आरोपी प्रेमी-प्रेमिका की लोकेशन पुणे में मिलने के बाद खबर है कि दोनों आरोपियों के नजदीक पुलिस पहंुच चुकी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दोनों आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है, लगातार दोनों आरोपियों द्वारा लोकेशन चेंज की जा रही है।
6 माह पहले खूनी साजिश रची गई
पुलिस को ये भी पता चला है कि नाबालिग ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश 6 महीने पहले ही रच ली थी। पुलिस को इसके सबूत दोनों के मोबाइल के कॉल डिटेल से मिले हैं। पुलिस के पास नाबालिग का मोबाइल है।
आरोपी का पिता अस्पताल में भर्ती
हत्या को चार दिन बीत चुके हैं। आरोपी लड़की और उसका बॉयफ्रेंड पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपी के पिता सोमवार सुबह अचानक अस्पताल में भर्ती हो गए। इधर, आरोपी के पिता से सरकारी आवास खाली कराया जाएगा। उन्हें नोटिस दिया जाएगा।लड़की के पास अपनी मां का मोबाइल एक्टिव है। पुलिस इसे लगातार ट्रैक कर रही है। इसी मोबाइल से उसने महाराष्ट्र में पुणे के रेस्टोरेंट में ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा।
मर्डर के पहले मंगाए गए थे आॅनलाइन चाकू
सोमवार को जबलपुर पुलिस की टीम पुणे पहुंची। आरोपियों की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस की भी मदद ले रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने एक सप्ताह पहले ऑनलाइन दो चाकू भी मंगाए थे। इनमें से एक चाकू बरामद कर लिया गया। आशंका है कि आरोपी दूसरे को अपने साथ ले गया है।