जबलपुरमध्य प्रदेश

गोसलपुर में 40 हजार की लूट : पीएम आवास की किस्त निकालकर पति के साथ घर जा रही महिला का रुपयों से भरा बैग लूटा

आरोपी बैंक में बैठकर कर रहे थे रैकी, पुलिस जांच जारी

जबलपुर यश भारत। गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 27 वर्षीय महिला प्रधानमंत्री आवास की किस्त निकालकर जब अपने पति के साथ बाइक में सवार होकर घर जा रही थी । इसी दौरान दो अज्ञात लुटेरों ने चलती गाड़ी में महिला का पर्स छीना और मौके से फ रार हो गए। घटना के बाद पीडि़त थाने पहुंचे और पुलिस को अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी करने में लगी हुई है।

सिहोरा एसडीओपी भावना मरावी ने बताया कि गोसलपुर के झांसी गांव की रहने वाली 27 वर्षीय द्रोपती चौधरी पति मुकेश चौधरी का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नाम स्वीकृत हुआ है। जिसकी 40 हजार रुपए किस्त निकालने के लिए वह अपने पति के साथ बाइक में सवार होकर सेंट्रल बैंक बुढागर गई हुई थी ।

लुटेरो ने किया पीछा
पुलिस को पीडि़ता ने बताया कि सेंट्रल बैंक से किस्त निकालने के बाद वह जैसे ही बाइक में सवार होकर पति के साथ वापस घर जा रही थी इसी दौरान सेंट्रल बैंक से करीब 200 मीटर की दूरी पर अज्ञात लुटेरों ने बाइक का पीछा कर चलती गाड़ी में महिला का रुपयों से भरा पर्स लूटकर मौके से फ रार हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी तो अफ रा-तफ री का माहौल निर्मित हो गया। पुलिस अब लुटेरों को तलाशने सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button