जबलपुर में नाथ ने शिवराज पर किया हमला: शिवराज जी सोचते हैं स्मार्ट सिटी टेलीविजन से बन जाएगी

जबलपुर यश भारत। प्रदेश के पूर्वं मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सिर्फ घोषणा करने वाला मुख्यमंत्री बताया है । और कहा है कि स्मार्ट सिटी टेलीविजन से नहीं बनती इसके लिए विजन की आवश्यकता होती है।

वह यहां कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू के पक्ष में रोड शो करने पहुंचे थे। इसके पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की इस दौरान उन्होंने एक दिन पहले जबलपुर शहर में 1 घंटे की बरसात के बाद बनी बाढ़ की स्थिति के विषय में कहां की यहां 15 साल से भाजपा का महापौर है 18 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

उसके बाद भी जरा सी बारिश में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। वही स्मार्ट सिटी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जबलपुर ही नहींसभी जगह स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार करने का एक माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम करने के लिए विजन की आवश्यकता होती है और शहर विकास के लिए 10 साल का विजन लेकर चलना चाहिए। वहीं उन्होंने भ्रष्टाचार के साथ-साथ आर्थिक विकास के लिए इन्वेस्टमेंट की बात कही लेकिन प्रदेश में भ्रष्टाचार के चलते यहां दूसरे राज्यों का इन्वेस्टमेंट नहीं आ रहा है।
भनोत ने गिनाए अपने कार्य
पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक तरुण भनोत ने कमलनाथ सरकार के दौरान शहर के लिए जो घोषणाएं की गई थी और जो कायज़् किए गए थे उनको भी गिनवाया जिसमें उन्होंने महानंदा फ्लाईओवर नमज़्दा रिवर फ्रंट डेरी महाविद्यालय सहित कैबिनेट के अन्य फैसलों की जानकारी दी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू, विधायक तरूण भनोत, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, संजय यादव सहित अन्य मौजूद थे।







