जबलपुरमध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस : महामारी में किए शोर्य, पराक्रम व त्याग की सराहना जरूरी : उपाध्यक्ष सौरभ बड़ेरिया

WhatsApp Image 2022 05 13 at 4.55.17 PM

जबलपुर, यशभारत। अभी तक हमारा दिमाग इस बात को स्वीकार करता है कि शौर्य, पराक्रम व त्याग केवल सीमा पर जवान ही करते हैं, निश्चित रूप से वे तो हमारे आदर्श हैं ही किंतु इस कोविड महामारी में नर्सिंग स्टाफ द्वारा अपने परिवार, अपनी जान जोखिम में डालकर जिस शौर्यता, पराक्रम व त्याग का प्रदर्शन किया गया है उसके लिये कम से कम उनकी सराहना तो निश्चित ही की जाना चाहिये। इनके द्वारा किया गया यह कार्य बैंक बैलेंस से बड़ा पुण्य का बैलेंस आपके तथा आपके परिवार के लिये एकत्रित करेगा। हम सभी के सदैव सुखी, सम्पन्न व स्वस्थ रहने की कामना करते हैं। उक्त उद्गार इंडियन रेड क्रास सोसायटी के उपाध्यक्ष सौरम बड़ेरिया ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किये। उक्त कार्यक्रम में बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल के फ ाउंडर शंभू दयाल बड़ेरिया ने उपस्थित नर्सों को शुभकामनायें व आशीर्वाद दिया। उक्त अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर राजीव बड़ेरिया, यतिन्द्र महिधर, डॉ. शैलेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ. राजेश पटेल, डॉ. अरविन्द जैन, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. मृदुला महिधर ने समी नर्सों को अपनी शुभकामनायें व आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट श्रीमति सुषमा भावे, सुपरवाईजर सुरेन्द्र पटले एवं सतीश सिंह आदि सहभागिता रही।

उक्त कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली नर्सों नीलू बर्मन, लता पटेल, सरोज कुमारी, भागीरथ, दीपा नाथ, तनू पीपरा, ज्योति तिवारी, अंकिता गुप्ता, पूजा पटेल व रजनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल की नर्सों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button