भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भोपाल की धरती पर बेटियों का धमाकेदार धमाल, चीन को हराकर चौथी बार बनीं चैंपियन , 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय शेरनियों ने पलटी बाजी, दीपिका के दो गोल और इशिका के एक गोल से रचा स्वर्णिम इतिहास

भोपाल की धरती पर बेटियों का धमाकेदार धमाल, चीन को हराकर चौथी बार बनीं चैंपियन

0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय शेरनियों ने पलटी बाजी, दीपिका के दो गोल और इशिका के एक गोल से रचा स्वर्णिम इतिहास

भोपाल, यश भारत। भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 3-1 से शिकस्त देकर चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए खिताबी मुकाबले को यादगार बना दिया।

मैच में एक समय भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही थी। चीन की ओर से चेंग युजुन ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर बढ़त दिलाई। हालांकि, हाफ-टाइम के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक तेवर अपनाए और तीसरे क्वार्टर में तीन गोल दागकर मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया।

भारत की ओर से दीपिका ने 37वें और 42वें मिनट में दो गोल किए, जबकि इशिका ने 41वें मिनट में गोल कर चीन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस जीत के साथ भारत ने खिताब की हैट्रिक पूरी की और 2016, 2023, 2024 तथा 2026 की जीत के साथ प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम बनने का गौरव हासिल किया। भोपाल की धरती पर मिली इस ऐतिहासिक सफलता ने देशभर में खुशी की लहर दौड़ा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button