मुख्य ख़बरें

खेल गौरव: राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए मंडला के चार खिलाड़ियों का चयन, बड़ौदा में दिखाएंगे दमखम , जबलपुर में आयोजित हुई चयन स्पर्धा

मंडला। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बड़ोदा गुजरात में आयोजित की जा रही 45वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप बालक, बालिका के लिए मंडला के चार खिलाडिय़ों का मध्यप्रदेश की टीम में चयन हुआ है। 21 अक्टूबर से 24 नवंबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश दल की चयन स्पर्धा जबलपुर के एमएलबी स्कूल में संपन्न हुई, जिसमें मंडला के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की की।

जबलपुर में आयोजित चयन स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए मंडला की राधिका उइके, वैशाली बैरागी, भारती पन्द्रे और साईं चौहान ने मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। ये सभी खिलाड़ी प्रतिदिन पुलिस लाइन मैदान में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा संचालित निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र में एनआईएस कोच डॉ. आकाश खत्री के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं। पुलिस लाइन मैदान स्थित यह निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभा रहा है। बताया गया कि इस केंद्र से अब तक 200 प्रशिक्षणार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मंडला जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

 

 खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं खेल व युवा कल्याण अधिकारी शिव कुमार वर्मा ने प्रशिक्षक डॉ. आकाश खत्री और चारों चयनित खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई दी है। अधिकारियों ने खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

 इसके साथ ही सुश्री सोना दुबे, मोहन ठाकुर, शशांक मिश्रा, पंकज उसराठे, प्रमोद मरावी, तिलोकचंद डोंगरे, करुणा मर्सकोले, रामवती, अभिषेक, उमेश नंदा, दिलीप, पुरुषोत्तम नेताम सहित जिले के समस्त खेल प्रेमियों ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सीईओ जिला पंचायत ने मेला स्थल पर बनाए जाने वाले पंजीयन स्टॉल, प्रतिभागियों की बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग एवं भोजन काउंटर की रूपरेखा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button