अहमदाबाद में प्रधान आरक्षक रेनु विक्टर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, मध्य प्रदेश पुलिस का पदक पक्का
तीसरे ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, जबलपुर पुलिस और खेल जगत ने दी बधाई**

जबलपुर, यश भारत। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित तीसरे ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से खेल रहे जबलपुर के प्रधान आरक्षक रेनु विक्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस के लिए प्रतियोगिता में एक पदक पक्का हो गया है। 19 से 24 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में रेनु विक्टर ने अपने खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से लगातार जीत दर्ज की। उन्होंने पहले मुकाबले में पंजाब को 15-5 और 15-7 से हराया। इसके बाद दूसरे मैच में मध्य प्रदेश की टीम को 15-7 और 15-7 से शिकस्त दी।तीसरे मुकाबले में रेनु विक्टर ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के खिलाड़ी को 15-5 और 15-11 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लगातार जीत के साथ उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया है।रेनु विक्टर की इस उपलब्धि पर जबलपुर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित खेल जगत के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सेमीफाइनल और आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।







