सागर l सागर में दोस्त ने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कियाl दरअसल, दोस्त की पत्नी से आरोपी के अवैध संबंध थे जिसका युवक ने विरोध किया था l युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक का ही दोस्त है। जिसने पहले साथ में शराब पी और बाद में तौलिए से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी के मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि ग्राम झिला में शीतला माता मंदिर के पास बटयावदा रोड पर स्थित खेत पर पंचम खंगार उम्र 33 साल निवासी झिला का शव मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया था कि मृतक पंचम घर से निकला था। सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे।
पंचम इंदौर में मजदूरी करता था और दीपावली की छुट्टी के चलते वह गांव आया था। पुलिस में आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है l
Back to top button