Top-5इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

एक फॉल्ट पर अब नहीं गुल होगी पूरे इलाके की बिजली, रिमझा उपकेंद्र के छह फीडर होंगे अलग

जबलपुर, यश भारत।

जबलपुर, यश भारत। शहर की बिजली व्यवस्था को अधिक मजबूत और निर्बाध बनाने के लिए बिजली विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। शहर संभाग विजयनगर के अंतर्गत 132 केवी अति उच्च दाब उपकेंद्र रिमझा के समीप सिक्स पोल स्ट्रक्चर से गुजरने वाले छह फीडरों को अलग-अलग करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद एक फीडर में खराबी आने पर अन्य पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद नहीं करनी पड़ेगी। इससे हजारों उपभोक्ताओं को अनावश्यक बिजली कटौती से राहत मिलेगी। दरअसल, अभी तक सिक्स पोल स्ट्रक्चर के जरिए छह फीडर एक साथ जुड़े हुए थे। ऐसी स्थिति में किसी एक फीडर में तकनीकी खराबी आने या मरम्मत कार्य करने पर सुरक्षा की दृष्टि से सभी छह फीडरों की बिजली बंद करनी पड़ती थी। इसका खामियाजा उन उपभोक्ताओं को भी भुगतना पड़ता था, जिनके क्षेत्र में कोई खराबी नहीं होती थी।

फीडरों को अलग-अलग करने का काम पूरा होने के बाद व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। जिस फीडर में फॉल्ट आएगा, केवल उसी की बिजली बंद कर सुधार कार्य किया जा सकेगा, जबकि बाकी पांच फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति जारी रहेगी।इस कार्य का लाभ शहर संभाग विजयनगर के अलावा ग्रामीण संभाग और उत्तर संभाग के उपभोक्ताओं को भी मिलेगा। बिजली विभाग की इस पहल से न केवल अनावश्यक कटौती कम होगी, बल्कि विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता और गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button