भोपालमध्यप्रदेश

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई एमपी में कंपकंपी: रात का पारा 3 डिग्री तक लुढ़का, भोपाल बना प्रदेश का दूसरा सबसे सर्द शहर

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई एमपी में कंपकंपी: रात का पारा 3 डिग्री तक लुढ़का, भोपाल बना प्रदेश का दूसरा सबसे सर्द शहर

राजगढ़-शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट; रीवा-सतना समेत सात जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

भोपाल, यशभारत। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शाजापुर का गिरवर 7.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि 9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राजधानी भोपाल प्रदेश का दूसरा सबसे सर्द शहर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सर्द हवाओं के तेज असर को देखते हुए राजगढ़ और शाजापुर जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम के दोहरे मिजाज के बीच रीवा और सतना समेत प्रदेश के सात जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का दौर अभी थमने वाला नहीं है, जिससे आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। तेजी से गिरते पारे और बढ़ती ठिठुरन को देखते हुए सुबह और देर रात बाहर निकलने वाले लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button