भोपालमध्यप्रदेश

ईश्वर नगर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

ईश्वर नगर में  व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल,यशभारत। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईश्वर नगर में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय राजू बंसल ने अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना के वक्त राजू घर में अकेला मौजूद था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button